फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। महाविद्यालय ठियोग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने बगाघाट गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार के साथ स्वयंसेवियों ने गांव का भ्रमण किया। यहां जयंती माता मंदिर में स्वयंसेवियों ने आशीर्वाद लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और पुजारी से मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के परिसर और मुख्य रास्ते को संवारा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के लोक प्रशासनिक विभाग से डाॅ. सरोज नेगी ने आपदा के दौरान स्वयंसेवियों की भूमिका के बारे में जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें