सरोग में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सरोग के मैदान में शुक्रवार को जिला शिमला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सौजन्य से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्र से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी 16 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाली अंतर जिला राष्ट्रीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर सुमन रावत मेहता अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व निदेशक खेल विभाग ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़ में पार्थ ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि प्रांशुल द्वितीय और अनुज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तरीका प्रथम, हंशिका द्वितीय और मानवी तृतीय स्थान पर रहीं। 600 मीटर 16 वर्ष आयु वर्ग में मृदंग प्रथम, आर्यन द्वितीय और कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त उज्जवल प्रथम, सचिन द्वितीय और सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सुरेश कंवर, रमेश अत्री, महिंदर वर्मा और नंदलाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।