ठियोग कॉलेज में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर)। ठियोग महाविद्यालय में शनिवार को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुशील मिस्टर फेयरवेल और मिताली को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। अखिल वर्मा और सिमरन प्रथम रनरअप और राहुल और कृतिका द्वितीय रनरअप रहे। इसके अलावा दीपक मिस्टर पर्सनेलिटी, निधि मिस पर्सनेलिटी, अंकित मिस्टर टैलेंट और अक्षिता मिस टैंलेंट और बेस्ट अटायर का खिताब करण और जन्नत को मिला। समारोह में प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इसमें नाटी, भंगड़ा, संगीत, कैटवॉक और मॉडलिंग शामिल रही। इसके आधार पर मिस्टर और मिस फेयरवेल सहित कई खिताब से प्रतिभागियों को नवाजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. ललिता चंदन ने तृतीय वर्ष के छात्रों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।