फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रशासन की व्यवस्था और संचालन के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। उत्कृष्ट महाविद्यालय ठियोग में लोक प्रशासन विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। संयोजक डॉ. सरोज नेगी ने बताया कि कार्यशाला में प्रशासन तब और अब विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यशाला में सात दिनों तक विभिन्न विषयों के स्रोत व्यक्तियों ने लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों को लोक प्रशासन के पुरातन और नवीन व्यवस्थाओं की व्यावहारिक जानकारी दी। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रो. ममता मोकटा, दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ी प्रो. कोकिला नेगी और समापन सत्र में उपस्थित उपमंडल अधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा ने मौजूदा प्रशासन की व्यवस्था और संचालन की बारीकियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। प्राचार्या डॉ. ललिता चंदन ने बताया कि कार्यक्रम से जहां विद्यार्थियों का व्यवहारिक ज्ञान बढ़ता है, वहीं महाविद्यालय में ऐसी गतिविधियां विद्यालय की अकादमिक स्थिति को सुदृढ़ करती है और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें