फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल की क्रस्ना लैब में बंद हुए टेस्ट, निजी लैबों में धक्के खाते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। प्रदेशभर के अस्पतालों में पहले की स्वास्थ्य सुविधाओं की खासी कमी चल रही है, वहीं अब अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली निशुल्क एक्सरे और टेस्ट की सुविधाएं भी बंद हो गई हैं। क्रस्ना लैब के प्रदेशव्यापी आह्वान के बाद अब समूचे प्रदेश के अस्पतालों में निशुल्क टेस्ट सुविधा बंद कर दी गई है। इसके बाद बुधवार को खनेरी अस्पताल आने वाले मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग निजी लैब में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने को मजबूर हुए, जहां घंटों उन्हें परेशानी से जूझना पड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा करारनामे के अनुसार करीब 60 करोड़ रुपये की राशि जारी नहीं की गई है। इसको देखते हुए अस्पतालों में चल रही क्रस्ना लैब में मरीजों को निशुल्क टेस्ट की सुविधा बंद कर दी गई है। क्रस्ना लैब ने दो टूक शब्दों में सरकार को चेताया है कि जब तक राशि जारी नहीं की जाती या फिर सरकार कोई समझौता नहीं करती, तब तक अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली निशुल्क सुविधा बंद रखी जाएगी। खनेरी अस्पताल स्थित क्रस्ना लैब में वर्तमान समय में करीब 20 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। उधर, क्रस्ना लैब के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा करारनामे के अनुसार लैब को 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है, जो अब तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यह राशि जारी न होने या फिर सरकार द्वारा कोई समझौता न किए जाने तक लैब की सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें