फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में हर्षित हेड बॉय और पम्मी चुनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। राजमाता शांति देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय तकलेच में मतदान के माध्यम से हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव किया गया। चुनाव का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर की देखरेख में हुआ। चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय के 178 विद्यार्थियों ने भाग लिया। हेड बॉय के चुनाव में हर्षित को 135 मत मिले जबकि चिराग को 38 वोट प्राप्त हुए। पांच वोट अमान्य घोषित किए गए। प्रवक्ता अशोक मेहता ने हर्षित को हेड बॉय घोषित किया। हेड गर्ल के लिए 178 विद्यार्थियों ने वोट दिए। इसमें सुमन ने 18 मत, पम्मी को 89 मत, सुप्रिया को 67 मत मिले। चार वोट अमान्य घोषित किए गए। इसमें पम्मी को विजय प्राप्त हुई। इस अवसर पर नेकराम, बालकृष्ण, कविता चौहान, संजय नेगी, भोला सिंह, संतोष और निर्दोष ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें