तकलेच में आयोजित वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राज्य सहकारी बैंक शाखा तकलेच ने ग्राम पंचायत तकलेच में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। ग्राम पंचायत तकलेच में वीरवार को आरबीआई और नाबार्ड के सहयोग से राज्य सहकारी बैंक तकलेच ने वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में पंचायत प्रधान तकलेच नमिता शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। शिविर में बैंक प्रबंधक नवीन डोल्टा ने ग्रामीणों को ऋण लेने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को डेबिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग, बजट, बीमा योजना, ऋण योजनाओं और सशक्त महिला ऋण योजना को लेकर विस्तार से जानकारी दी। शिविर में पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेवाई के खाते भी खोले गए। पंचायत प्रधान नमिता शर्मा ने बैंक प्रबंधन का शिविर आयोजित करने पर आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन की अपील की। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, बैंक कर्मी देवाशीष शर्मा, अशोक कुमार, लोचना, बिमला, राम कृष्ण, तिलक राज और बाबू राम सहित अन्य मौजूद रहे।