फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अब 29 अक्तूबर को होंगे अध्यापक संघ शिमला के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला शिमला कार्यकारिणी के चुनाव अब 14 अक्तूबर को नहीं 29 अक्तूबर को होंगे। संघ के जिला प्रधान महावीर कैंथला ने बताया कि जिला शिमला में खंड स्तरों के चुनाव अभी चल रहे हैं। इन खंडों के चुनाव को देखते हुए अभी चुनाव की तिथि में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


अगर तब तक सभी 21 ब्लॉक या खंडों का चुनाव नहीं हो पाते हैं, तो चुनाव नवंबर में भी करवाए जा सकते हैं। इसी राज्य स्तरीय चुनाव की तिथि भी निर्धारित की जाएगी। कैंथला ने बताया कि कुछ स्वयंभू नेता अपनी राजनीति को चमकाने के लिए जल्द से जल्द आधे अधूरे खंडों और आधे अधूरे जिलों के चुनाव कर करवाने में लगे हैं। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि हिमाचल राजकीय के अध्यापक संघ जिला शिमला का चुनाव 14 अक्तूबर को नहीं है अब 29 अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें