संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। अरुण कुमार ने निचार ब्लॉक में बतौर तहसीलदार कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले अरुण कुमार चौपाल के नेरवा में बतौर तहसीलदार, सिरमौर के नौहराधार और शिमला के कोटखाई में सेवाएं दे चुके हैं। वे सिरमौर जिले के शिलाई के सिधोति गांव से संबंध रखते हैं। हमीरपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियर करने के बाद वर्ष 2018 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा में उनका बतौर तहसीलदार के रूप में चयन हुआ था। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता लंबित कार्यों को जल्द पूरा करना है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी कार्य के लिए उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।