फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य इन दिनों जोरों पर है। मंडी संसदीय क्षेत्र से मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए स्वीप टीम गांव-गांव जाकर कार्यक्रम और ग्रामीणों को मतदान करने के बारे में जागरूक कर रही है। इस दौरान स्वीप टीम ने सोमवार को ग्राम पंचायत मझोली टिपर का दौरा किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य और कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को उनकी उपलब्धियों के लिए समानित किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा ने कहा कि अजय ठाकुर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अजय ठाकुर एमएससी भौतिक विज्ञान के साथ हिमाचल प्रदेश के एक बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1988 में जापान में खेली गई प्रतियोगिता में भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 1990 में भी वे भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने कबड्डी में 9, कुश्ती में 5, जूडो में 2 और एथलेटिक्स में एक बार सीनियर नेशनल खेलों में भाग लिया हैं। वर्ष 1986 में इन्हें और सुमन रावत को मंडी महाशिवरात्रि मेले में तत्कालीन सांसद स्वर्गीय सुख राम ने हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया था। 1992-93 में हिमाचल विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के खिताब से नवाजे गए, लेकिन कबड्डी में आजीविका न होने के कारण इन्होंने पढ़ाई को तवज्जो दी और वे आज खुन्नी गांव, ननखरी, के अजय ठाकुर प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ. विपन शर्मा, पवन स्नाटु, रविंद्र नेगी, अशोक शर्मा और नगीन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें