संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर आनी में स्वीप टीम ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी मनमोहन शर्मा ने कहा कि मतदान करने से सशक्त लोकतंत्र का निर्माण होगा। भारत में मतदान का एक बड़ा महत्व है। इसी महत्व के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से सौ फीसदी मतदान के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए जहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं मतदाताओं का मतदान केंद्र में किसी तरह की कोई परेशानी न आए इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों, दिव्यांग व्यक्तियों और कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए उनके घर पर बैलेट पेपर से मतदान के प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने कहा की हर मतदाता का यह दायित्व है कि वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हर हाल में भाग ले, लेकिन पूरी तरह से जागरूक होकर अच्छे प्रत्याशी को ही मत दे। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र आनी के समन्वयक संजय छोटू ने सभी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्य राकेश ठाकुर, नेहरू युवा केंद्र आनी के समन्वयक संजय छोटू , एस आर शर्मा , विधालय के प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे ।