फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा मतदान में बढ़चढ़ कर ले भाग-आशा तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। लोकसभा चुनाव में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चौपाल विधानसभा क्षेत्र में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खादर में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने सघन मतदाता जागरुकता एवं पंजीकरण अभियान के तहत लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली और विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने मतदान की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र में अगर हम चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैें तो देश में कल्याणकारी कार्य एवं कानून व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ता है। साथ ही लोकतंत्र में हमारी आवाज भी बुलंद नहीं रहती। इसलिए यह आवश्यक है कि हम सभी चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने पहली बार मतदाता बने युवाओं से आह्वान किया कि युवा देश का भविष्य हैं और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना उनके लिए अति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें