पूह (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के पूह में 11 से 13 अगस्त तक खंड स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मनाया जाएगा। उत्सव के समापन अवसर पर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय पूह कार्यालय में वीरवार को खंड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी ने की। इस दौरान मेले के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि 11 से 13 अगस्त तक खंड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव गांधी स्टेडियम पूह में आयोजित किया जाएगा।
तीन दिवसीय ग्रीष्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तीनों दिन स्टार नाइट का आयोजन होगा। उन्होंने जिला सहित पूह के सभी नागरिकों से मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर विभिन्न जनप्रतिनिधि और संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।