फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी में एकलव्य आवासीय स्कूल निचार प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर) जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में शुरू हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चगांव वार्ड मीरा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में किन्नौर जिले के 25 स्कूलों से 199 बच्चों ने भाग लिया। बाल विज्ञान सम्मेलन में क्विज, गणित ओलंपियाड, वैज्ञानिक क्रियाकलाप, मॉडल, प्रोजेक्ट सर्वे रिपोर्ट और वैज्ञानिक लघु नाटिका शामिल है। पहले दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल निचार ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि गुरुकुल पब्लिक स्कूल सांगला ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके जिला विज्ञान पर्यवेक्षक किन्नौर जितेंद्र नेगी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग सुरेंद्र नेगी, कोठी स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल बोरस, प्रधान काफनू अनुप्रभा नेगी, प्रधान यांगपा फस्ट कृष्णा कुमारी नेगी, प्रधान कटगांव शकुंतला नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक नेगी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें