फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तुषार हेड बवॉय और अंजली बनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में विद्यार्थियों को मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में हेड बवॉय और हेड गर्ल के लिए चुनाव हुए। इसमें स्कूल के चार सदनों ने भाग लिया। हेड बवॉय और हेड गर्ल के चयन को लेकर पहले भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। हेड बवॉय और हेड गर्ल के लिए फैटरनिटी सदन से तुषार ठाकुर, जस्टिस से आलोक जिंटा, महक ठाकुर, एंजल, चाहत और आशिता ने भाग लिया। लिबर्टी सदन से वैभव शर्मा, अपूर्वा, कृतार्थ, इक्लेवटी सदन से सानवी ने भाग लिया। सर्वप्रथम प्रतिभागियों ने भाषण देकर लोगों को वोट के लिए जागरूक किया। चुनाव में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद चुनाव के माध्यम से आए नतीजों के तहत तुषार ठाकुर को हेड बवॉय और अंजलि नेगी को हेड गर्ल चुना गया। कृतार्थ कॉल वाइस हेड बवॉय और नवीका आनंद वाइस हेड गर्ल बनीं। इन सभी विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भी उम्दा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और भविष्य को लेकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें