फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी के छात्र वर्ग में तकलेच और छात्रा वर्ग में कुखी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
तकलेच में आयोजित खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच में आयोजित एकल विद्यालय की खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने कबड्डी, दौड़, ऊंची और लंबी कूद में दमखम दिखाया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में तकलेच टीम ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं छात्रा वर्ग में कुखी स्कूल की टीम अव्वल रही। 100 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में दिवंश ने पहला और निखिल ने दूसरा स्थान पाया। छात्रा में आशिया ने पहला और पूर्वी ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंचीकूद के छात्र वर्ग दिवंश ने पहला और निखिल ने दूसरा, छात्रा खुशी ने पहला और आशिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एकल अभियान अंचल से सुनीता थापटू अंचल प्रशिक्षण प्रमुख अंचल रामपुर ने पंचमुखी शिक्षा का पाठ पढ़ाया। स्पर्धा के समापन समारोह में भाजपा युवा मोर्चा रामपुर के उपाध्यक्ष दीपक मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा सचिव अभी राणा विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संच प्रमुख संच तकलेच रेखा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें