फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 10 जनवरी से शुरू होगी सराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता की तिथि घोषित होने के दो दिनों के भीतर जुट गई 128 टीमें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाला आनी क्षेत्र की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता सराज कप 2024 इस वर्ष 10 जनवरी से शुरू होगी। स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब आनी के प्रधान दिनेश ठाकुर ने बताया कि नॉक आउट फॉरमेट के आधार पर खेली जाने वाली इस ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में 128 टीमें भाग लेती हैं। इस वर्ष जैसे ही सराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क लेना शुरू हुआ, तो दो दिन के भीतर ही सभी 128 टीमों ने पंजीकरण करवा लिया है। इस वर्ष प्रतियोगिता की विजेता टीम को इनाम स्वरूप दो लाख 22 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी और स्पोर्ट्स किट दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को एक लाख 11 हजार रुपये की नकद राशि, ट्रॉफी और स्पोर्ट्स किट मिलेगी। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैटर, हर मैच में मैन ऑफ द मैच सहित दर्जनों अन्य इनाम भी दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता वर्ष 1993 से लगातार आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें