पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के दूसरे दोरे के विजेता टीम सीमा कॉलेज रोहड
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में सीमा कॉलेज रोहडू ने ठियोग कॉलेज को दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन ठियोग कॉलेज और सीमा कॉलेज रोहड़ू के बीच मैच हुआ। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में ठियोग कॉलेज की टीम 68 रनों में ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीमा कॉलेज रोहडू की टीम ने सात ओवरों में मैच अपने नाम कर दिया। इसके कारण सीमा कॉलेज रोहड़ू अब दूसरे दौर में प्रवेश कर चुके है जबकि नेरवा कॉलेज और चैलकोटी कॉलेज के बीच मैच होना था लेकिन चैलकोटी की टीम नहीं पहुंच पाए। इसके कारण नेरवा को विजेता घोषित किया गया।