फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में रविंद्रनाथ टैगोर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
दत्तनगर स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद स्पर्धा शुरू, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल बैडमिंटन में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित मार्चपास्ट स्पर्धा में रविंद्रनाथ टैगोर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मदर टैरेसा सदन दूसरे स्थान पर रहा। सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी जीआर आजाद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर, स्कूल प्रबंधन सहित विद्यार्थियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि स्कूल में सभी छात्रों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि शारीरिक तौर पर फिट भी रखता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे लाना ही मुख्य लक्ष्य है। खेल ही युवाओं को नशे सहित अन्य कुरीतियों से दूर रखता है। आज का युवा नशे की गर्त में फंसता जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। स्कूल के शारीरिक शिक्षक चेतन शर्मा ने दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा की जानकारी दी। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल बैडमिंटन सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर विनोद मेहता, देवेंद्र लक्टू, बृजलाल ठाकुर, सीमा सोनी, असीम, डिंपा, विनोद नेगी और दिनेश चौहान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें