फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मैड बवॉयज कमलाऊ ने चिल्लागे को हराकर जीता बूढ़ी दिवाली कप

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष कायथ को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 51 हजार की राशि से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड के कुशवा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड बवॉयज कमलाऊ ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में हर्ष कायथ को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया। युवक मंडल किंदला ने बूढ़ी दिवाली के उपलक्ष्य पर संयुक्त मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता किंदला और कुशला 15/20 का आयोजन किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला वॉरियर्स 11 चिल्लागे और मैड बवॉयज कमलाऊ के बीच खेला गया। चिल्लागे ने पहले खेलते निर्धारित आठ ओवर में 100 रन बनाए। इसमें बबलू बादशाह और अमित ने 40-40 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी कमलाऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और बूढ़ी दिवाली कप पर कब्जा जमाया। कमलाऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज हर्ष कायथ ने ताबड़तोड़ 40 रनों की पारी खेली। वहीं मिक्की कायथ ने टीम के लिए 30 रनों का योगदान दिया। टीम ने पांच गेंद शेष रहते मैच जीता। प्रतियोगिता में अमित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और माइकल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद बाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष राजेश खन्ना और पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 51,000 व कप और उपविजेता टीम को 25,000 और कप से नवाजा। मुख्यातिथि ने युवाओं को बधाई दी और खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह भी दी। बूढ़ी दिवाली के उपलक्ष्य पर मंगलवार को रात्रि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियों से धमाल मचाया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष बंटी ठाकुर, सचिव रवि ठाकुर, कोषाध्यक्ष अविनाश ठाकुर और मुख्य सलाहकार तारा चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें