सुंगरा में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सुंगरा में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर स्पार्टन-11 कंगोस की टीम ने कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में चगांव को मात देकर कंगोस की टीम विजेता बनी। समापन अवसर पर भाजपा निचार मंडल के अध्यक्ष मदन धनोरू ने विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। महेश्वर यंग स्पोर्ट्स क्लब सुंगरा की ओर से सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब चगांव के हैप्पी को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सचिन चंद्र, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सुरेंद्र नेगी, सर्वश्रेष्ठ कीपर अखिल नेगी और सुमित नेगी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि मदन धनोरू ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महेश्वर यंग स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष विकास नेगी, उपाध्यक्ष अजय नेगी, सचिव सचिन नेगी, विनीत नेगी और शशि नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।