पद्म छात्र स्कूल रामपुर में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
बारिश के कारण कबड्डी के मुकाबले ही हाे सके
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पद्म छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बुधवार को वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब दमखम दिखाया। बारिश के कारण कबड्डी के मुकाबले ही हो सके। कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल के पांच सदनों ने भाग लिया। अंडर-14 स्पर्धा में भगत सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। गांधी सदन ने दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के उपप्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों की खेल की प्रतिभाओं को निखारना है। हालांकि बारिश के कारण कबड्डी के अलावा अन्य खेलें नहीं हो पाई हैं। मौसम साफ रहा तो वीरवार को अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा।