फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बीबीएससी और डिक्टेटर भावानगर के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित रस्तोगी ने अर्धशतक बनाकर टीम को दिलाई जीत, रोमांचक मुकाबला देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर की ओर से आयोजित अविनाश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। बीबीएससी रामपुर और डिक्टेटर भावानगर के बीच एक लाख के इनाम के लिए कड़ा मुकाबला होगा। शनिवार को पाटबंगला मैदान में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच बीबीएससी रामपुर और ब्लैक बॉयज रामपुर के बीच खेला गया। इसमें ब्लैक बॉयज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 140 रन का लक्ष्य रखा। इसमें यशवीर महाजन ने 57 सर्वाधिक रन बनाए लेकिन जवाबी पारी खेलने उतरी बीबीएससी की टीम ने शानदार खेल का प्रर्दशन करते हुए 14वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अमित रस्तोगी ने 60 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलवाई। वहीं रविंद्र ने 35 रनों का योगदान दिया। क्लब के कोषाध्यक्ष अनिल नेगी ने बताया कि दूसरा मैच बॉल ब्रेकर किन्नौर और डिक्टेटर भावानगर के बीच खेला गया। भावानगर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 162 रन बनाए। इसमें शुभम नेगी ने 35 और अक्षय ने 45 रनों का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी किन्नौर की टीम 120 रन पर ही ढेर हो गई है। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नोगली परियोजना के प्रबंध निदेशक हेमंत शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यातिथि विजेता टीम को एक लाख की नगद राशि और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें