फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रावी सदन ने व्यास सदन को 27 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जॉय ब्राक्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सक्षम कौशल को मैन ऑफ दी मैच का खिताब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामुपर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में आयोजित अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब रावी सदन ने जीता है। फाइनल मुकाबले में रावी सदन ने व्यास सदन को 27 रन से मात दी। इसमें टॉस जीतकर व्यास सदन ने पहले क्षेत्ररक्षण को चुना। रावी सदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 105 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी में व्यास सदन की पूरी टीम 10 ओवर में 78 रन पर ही ढेर हो गई। रावी सदन ने 27 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में रावी सदन के जॉय ब्राक्टा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं सक्षम कौशल रावी सदन मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया। जतिन सैनी यमुना सदन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तेनजिन नेगी सतलुज सदन को श्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। खेल प्रतियोगिता में यमुना सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में आगे इसी तरह का निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें