फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थाना ननखड़ी को हराकर मैड बॉयज कमलाऊ बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जवालडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि ने विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये की राशि से नवाजा
विज्ञापन


सीताराम प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट और सोनू बने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के जवालडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर मैड बॉयज कमलाऊ ने कब्जा जमाया है। फाइनल मुकाबले में कमलाऊ ने थाना ननखड़ी ने हराया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर समाजसेवी विकास नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आदर्श युवक मंडल सामत की ओर से जवालडा मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला थाना ननखड़ी और मैड बॉयज कमलाऊ के बीच खेला गया। कमलाऊ टीम के कप्तान सोनू चौहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ननखड़ी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज धीरज और विनय चिंटा मैदान में उतरे। सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत की। इसमें धीरज ने 25, विनय ने 25 और जितेंद्र मेहता ने 35 रनों का योगदान दिया। इस तरह से निर्धारित आठ ओवरों में टीम ने 90 रन का लक्ष्य रखा। कमलाऊ की ओर से माइकल ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली। जवाबी पारी खेलने उतरी मैड बॉयज कमलाऊ की टीम की ओर से हर्ष कायथ और करन ने पारी का आगाज किया। इसके बाद दयाल कायथ ने शानदार 35 रनों की पारी खेलते हुए जीत की नींव रखी। उन्होंने गगनचुंबी छक्के लगाकर विपक्षी टीम के हौसले पस्त कर दिए। करन 26 और बॉबी ने 22 रन की शानदार बल्लेबाजी की। बॉबी ने छक्का मारकर विजेता का खिताब टीम के नाम किया। सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर कमलाऊ टीम प्रतियोगिता की विजेता बनी। फाइनल मैच में माइकल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। प्रतियोगिता में सीताराम को मैन ऑफ दी सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सोनू चौहान, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर विनय चिंटा, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक बाबू राम और माइकल को इमर्जिंग प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि विकास नेगी ने विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये की नकद राशि और चांदी के कप से नवाजा गया। उपविजेता टीम को 71,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवक मंडल सामत के विमल मेहता, पप्पू मेहता, रविकांत, पीके मेहता, अनू नेगी और प्रिंस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें