फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स-11 चियोग की टीम को हराया
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता ने विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में आयोजित मेहता शाइनिंग स्पोर्ट्स क्लब थाना ननखड़ी की 40वीं खेलकूद प्रतियोगिता पर थ्री स्टार राजगढ़ की टीम ने कब्जा किया है। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला थ्री स्टार राजगढ़ और फ्रेंड्स 11 चियोग के बीच खेला गया। इसमें थ्री स्टार राजगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। थ्री स्टार राजगढ़ ने 8 ओवर में 8 विकेट पर 91 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते उतरी फ्रेंड्स 11 चियोग की टीम 8 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 80 रनों पर ही सिमट गई। इस अवसर पर क्लब ने रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया किया। इसमें पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मुकाबला महिला मंडल थाना ननखड़ी और महिला मॉडल लेटेड़ी नोरा के बीच खेला गया। इसमें महिला मॉडल थाना ननखड़ी ने 3 सेट जीतकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,55,555 रुपये और ट्राफी जबकि उपविजेता टीम को 75,555 रुपये और ट्राफी से नवाजा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह ने शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी घनश्याम चंद भी मौजूद रहे। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में पहला स्थान 10,000 और दूसरा इनाम 5,000 रुपये देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान मेहता शाइनिंग स्पोर्ट्स क्लब थाना नानकारी देवेंद्र मेहता, उपप्रधान विशाल मेहता, सचिन सौरव, गुलशन, विकास मेहता जितेंद्र मेहताख, त्रिलोक मेहता, सुशील मेहता, उपप्रधान थाना ननखड़ी संतोष मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।