फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वन्स अगेन डीके बॉयज ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंटू के नाम रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, मुख्यातिथि ने टीमों को नवाजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। डीटीसी पिथ्वी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब वन्स अगेन डीके बॉयज ढेऊ ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में हरफनमौला प्रदर्शन करने पर पिंटू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। खिताबी मुकाबले से पहले शहीद पवन धंगल की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वन्स अगेन डीके बॉयज और मेजबान पिथ्वी के बीच खेला गया। डीके बॉयज ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 99 रन बनाए। इसमें गोलू और कुंदन ठाकुर ने 30-30 रनों का योगदान टीम के लिए दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी पिथ्वी की टीम की ओर से अनिश ने शानदार 60 रन बनाए लेकिन मैच नहीं जीता पाए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी राजवीर मेहता ने शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को नवाजा। उन्होंने विजेता टीम को 50,000 नगद राशि, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25,000 व ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अब्बू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और रॉकी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। खिताबी मुकाबले में गोलू को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। डीके बॉयज टीम के कप्तान दुर्गा प्रसाद ने डीटीसी पिथ्वी को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को इसी प्रकार बढ़ावा मिलते रहना चाहिए, जिससे आपसी मेलजोल और प्रेम बढ़ता रहे और नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें