फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्याम ठाकुर को सौंपा अध्यापक संघ कुमारसैन का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय अध्यापक संघ कुमारसैन खंड के त्रैवार्षिक चुनाव सोमवार को पर्यवेक्षक मुख्याध्यापक सुरेंद्र मखैक की देखरेख में हुए। चुनाव का आयोजन राजकीय उच्च पाठशाला थानाधार में हुआ।
विज्ञापन


यह चुनाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष रूप से सांविधानिक तरीके से करवाए गए। नई कार्यकारिणी में श्याम ठाकुर को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया जबकि सुरजीत ठाकुर को उपाध्यक्ष, इंद्रदेव भारद्वाज को महासचिव, यशपाल को कोषाध्यक्ष, गिरधारी लाल को संयुक्त सचिव, धर्मचंद को प्रेस सचिव, हेमराज को सलाहकार और सुरेंद्र मखैक को मुख्य सलाहकार चुना गया। इस मौके पर यशपाल, सुरजीत ठाकुर, श्याम ठाकुर, सुरेंद्र मखैक, धर्मचंद, भूपेंद्र मेहता, कमलेश श्याम, राजेश कुमार और हेमराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें