फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुशीला मेहता को सौंपी राजकीय अध्यापक संघ ननखड़ी की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ ननखड़ी की कमान शिक्षक सुशीला मेहता को सौंपी गई है। त्रिवार्षिक चुनाव में सुशीला मेहता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में आयोजित राजकीय अध्यापक संघ की बैठक में त्रिवार्षिक चुनाव हुए। ननखड़ी खंड के चुनाव पर्यवेक्षक अजीत सिंह की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से सुशीला मेहता को प्रधान चुना गया। वहीं हेमराज ठाकुर महासचिव, सुरेंद्र श्याम कोषाध्यक्ष और प्रमिला ठाकुर को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान सुशीला मेहता ने ननखड़ी खंड के सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए वह प्रयासरत रहेंगी। अध्यापकों की समस्याओं को पूर्ण करने के लिए वह कार्यकारिणी को साथ लेकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें