फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा जलोड़ी क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन ठाकुर मुरलीधर मंदिर बटाला में जलयात्रा से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

जलयात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन ठाकुर मुरलीधर मंदिर बटाला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। जलयात्रा के साथ कथा शुरू हो चुकी है, इस मौके पर मंदिर प्रांगण कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। जलयात्रा में क्षेत्र के हजारों लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने प्राचीन भजन जती और नताउक गीत गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन करने के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पुराण में सुंदरनगर के प्रसिद्ध आचार्य ज्ञान चंद शर्मा कथा वाचन करेंगे। इस मौके पर हर दिन भंडारे का आयोजन भी होगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव, अमर ठाकुर, योगेश वर्मा, कृष्ण ठाकुर, प्रधान रोशन लाल, प्रधान डोलमा सोनी और देवेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें