फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अभिभावकों को दी शिक्षा के अधिकार अधिनियम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में शिक्षा संवाद का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में बुधवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही विज्ञान दिवस भी मनाया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने बताया कि शिक्षा संवाद कार्यक्रम में सौ से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजकीय केंद्र प्राथमिक स्कूल जुब्बल भी शामिल हुआ। इसमें जेबीटी शिक्षक बलदेव और मीनाक्षी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इसमें ख्याति, मन्नत, समायरा, नितिका, मिनाक्षी, इशिता, रूबि, आरूषि, जानकी, अवंतिका और इशिता ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें