फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महादेव मंदिर कराणा में एक से तीन जून तक धार्मिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर कमेटी ने बैठक कर आयोजन को लेकर तैयार की रूपरेखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। शमशरी महादेव मंदिर कराणा में एक से तीन जून तक धार्मिक आयोजन होगा। यहां मंदिर में बीते वर्ष श्रीमद्भागवत पुराण का आयोजन किया गया था। इसका एक साल पूरा होने पर इसकी मनाई जाएगी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण की वर्षगांठ एक से तीन जून तक आयोजित होगी। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के आराध्य शमशरी महादेव सहित अन्य देवी-देवता शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक मंदिर में हवन और पाठ होगा। क्षेत्र की शांति और सुख समृद्धि के लिए देवता अधिकार क्षेत्र के कराणा, जाबू, जैरी, मिश्ता और कुटल आदि गांव के लोग धार्मिक आयोजन में मौजूदगी दर्ज करवाएंगे। तीन दिनों तक मंदिर में कथा प्रवचन भी होंगे। इसमें शिमला शोघी के प्रसिद्ध आचार्य पंडित जितेंद्र शर्मा कथावाचक होंगे। इस दौरान हर दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें