फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनूप ठाकुर बने ग्राम सुधार कमेटी शलाटी के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
केके चौहान उपप्रधान और तिलक राज को सचिव की सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी की बैठक तिलक राज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। इसमें अनूप ठाकुर को सर्वसम्मति से कमेटी का प्रधान चुना गया। केके चौहान को उपप्रधान, सचिव का कार्यभार तिलक राज और सह सचिव का हितेंद्र मेहता को बनाया गया। चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम सुधार कमेटी के माध्यम से समाज में अच्छे और नेक कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। ग्राम सुधार कमेटी को मजबूत और संयुक्त के रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। क्षेत्र में नशामुक्त समाज निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वहीं लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन भी कमेटी द्वारा किए जाएंगे। इस मौके पर प्रवीण कुमार, तिलक राज, सुरेश कुमार, पृथ्वीराज, देव चौहान, देव मेहता, जितेंद्र मेहता, केआर मेहता, हितेंद्र मेहता, कविराज, हितेष नेगी, रणवीर मेहता और बंटी खमराल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें