संवाद न्यूज एजेंसी
आनी ( कुल्लू)। आनी मुख्यालय स्थित राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय समेत खंड के पांच प्राथमिक विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय चुना गया है। आनी केंद्र प्राथमिक पाठशाला के सीएचटी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इसमें केंद्र प्राथमिक पाठशाला आनी, प्राथमिक पाठशाला दलाश, कोठी, लूहरी और फाटी कराणा शामिल हैं। इन विद्यालयों में छात्रों की बेहतरीन संख्या और गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी देखा गया है।