फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा क्लब के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। पीजी काॅलेज सीमा में सड़क सुरक्षा क्लब के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काॅलेज के प्राचार्य डॉ.भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालना की प्रतिज्ञा दिलवाई। कार्यक्रम में डीएसपी रोहड़़ रविन्द्र नेगी और पुलिस अधिकारी मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसके चलते महाविद्यालय स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आवश्यक जानकारी हासिल हो। कार्यक्रम की शुरुआत में सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉक्टर अश्वनी कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा क्लब की कार्यप्रणाली की ओर केंद्रित किया। डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने कहा कि नशे के कारण होने वाले हादसों के चलते न जाने कितने लोगों ने अपनी जान से हाथ गवाएं है। पिछले कुछ वर्षों में नशे के कारण होने वाले हादसों के ग्राफ में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने युवाओं में बढ़ रही आत्महत्या की समस्या पर भी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अधिकांश युवा पीढ़ी नशे की प्रवृति की ओर अग्रसर है। इस उपलक्ष्य पर आयोजित नारा लेखन, चित्र लेखन प्रतियोगिताओं में कशिश, रानी, पारुल, दिव्यांशी, मोहिनी, मीनाक्षी और रवि राज विजेता बने। इस मौके पर काॅलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें