संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल में शनिवार को गणतंत्र दिवस को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता रामपुर एसडीएम निशांत तोमर ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस का आयोजन पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में किया जाएग। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिसकी रूपरेखा स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित कर दी गई है। 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को मत के महत्व, ईवीएम के बारे में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां शुरू की जा चुकी है। इस बार कार्यक्रम में एनसीसी के जवान भी भाग लेगें। उन्होंने रामपुर क्षेत्र के लोगों को गणतंत्र दिवस पर उपस्थित होने का आग्रह किया ।