फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 11 वर्षों से तीन कमरों चल रही पांच कक्षाएं, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला चांसू के नौनिहाल झेल रहे परेशानियां, वर्ष 2013 में बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हो गया था भवन
विज्ञापन


बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के दावे तो करती है, लेकिन धरातल पर ये दावे खरे नहीं उतर रहे। जनजातीय जिले की प्राथमिक पाठशाला चांसू में 11 वर्षों से नौनिहाल शिक्षा विभाग की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। आलम यह है कि पुराने स्कूल भवन के तीन कमरों में पांच कक्षाएं और प्री-प्राइमरी की कक्षाएं चल रही हैं। 11 वर्ष से अभिभावक स्कूल का नया भवन बनने की आस लगाए हैं, लेकिन यह मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गौर हो कि किन्नौर जिले की सांगला वैली की चांसू पंचायत स्थित प्राथमिक पाठशाला का तीन कमरों का भवन भारी बर्फबारी के कारण वर्ष 2013 में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस भवन को जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने असुरक्षित घोषित कर दिया गया और इसे गिरा भी दिया गया। तबसे लेकर दूसरे पुराने स्कूल भवन के तीन कमरों में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई चल रही है। इतना ही नहीं प्री-प्राइमरी और स्कूल के कार्यालय संबंधित सभी कार्य इन्हीं कमरों से चल रहे हैं। वर्तमान समय में स्कूल में 38 नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभिभावक बीते कई वर्षों से स्कूल में अतिरिक्त कमरे बनाने की मांग उठा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई समस्या न हो लेकिन उनकी यह मांग न तो सरकार पूरी कर पा रही और न ही शिक्षा विभाग। मजबूरन विद्यार्थियों को तीन कमरों में शिक्षा प्राप्त करनी पड़ रही है। पूर्व प्रधान अनिल नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमकांता नेगी, बंसी बोरयान, दिव्या भारती नेगी, सतीश नेगी, अविनाश नेगी, रूपन बोरयान, अरूणा बोरयान और ज्योति लाल नेगी सहित अन्य अभिभावकों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से जल्द स्कूल का नया भवन तैयार कर नौनिहालों को राहत देने की गुहार लगाई है। प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक किन्नौर कुलदीप नेगी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक कक्षा भवन तैयार किया जा रहा है, जिसका जल्द विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अतिरिक्त कक्षाओं के लिए पंचायत और एसएमसी को मांग उठानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें