राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में विदाई समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्यारहवीं के छात्र और छात्राओं ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी। समारोह में छात्र और छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, किन्नौरी और बॉलीवुड के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद कार्यक्रम में मिस और मिस्टर फेयरवेल का चयन किया गया। इसमें ईशा वर्मा को मिस फेयरवेल और उज्ज्वल हिमालवी को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। प्रधानाचार्य सारिका आहुजा ने विद्यालयों से विदा होने वाले सभी छात्रों को जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।