फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दशहरा मेले के लिए व्यापारियों को आवंटित किए प्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में पार्क नहीं होंगे वाहन, पार्किंग में निशुल्क रहेगी वाहन खड़े करने की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले के लिए मेला कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को सराहन में बाहर से आए व्यापारियों को प्लॉट का आवंटन किया गया है। नायब तहसीलदार सराहन विष्णु नेगी की अगुवाई में गठित टीम ने व्यापारियों को दुकान के लिए प्लॉट का आवंटित किए। आवंटन कमेटी में सराहन पंचायत के उपप्रधान सोहन पांटू, व्यापार मंडल के प्रधान शेर सिंह सोनी, मंदिर न्यास से अमरनाथ, राजस्व विभाग से पटवारी शामिल थे। टीम ने इस दौरान जहां पर चलने के लिए जगह कम थी, वहां से कुछ दुकानों को हटाया भी, जिससे मेले की भीड़ में लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। नायब तहसीलदार विष्णु नेगी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाजार में किसी भी दुकानदार की गाड़ियां खड़ी नहीं रहेंगी। सभी वाहन न्यास की नई पार्किंग में पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। न्यास की पार्किंग मेले के दौरान वाहनों को पार्क करने की निशुल्क सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें