फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुना सद्गुरु का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहन में संयोजक स्तरीय संत निरंकारी समागम का भव्य आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में संयोजक स्तरीय निरंकारी संत समागम का आयोजन प्रचारक आशीष नंदा की अध्यक्षता में किया गया। भव्य समागम का आयोजन जय मां भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट सराहन में किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं समागम में भाग लिया। कार्यक्रम में सराहन, रामपुर, भुट्टी, कुमारसैन और किन्नौर के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वहीं स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने सद्गुरु के संदेश को सुना। प्रचारक ने प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस परमात्मा की भक्ति और पूजा संसार में की जा रही है, उसको जानना और पहचाना भी जरूरी है। मनुष्य भौतिक संसार की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए तो ईश्वर से प्रार्थना करता है, लेकिन परमात्मा की प्राप्ति के लिए कोई यत्न नहीं करता। निरंकारी मिशन लोगों तक इस संदेश को पहुंचने का प्रयास कर रहा है कि ईश्वर के दर्शन किए जा सकते हैं और केवल सदगुरु के माध्यम से परमात्मा को जाना जा सकता है। संत निरंकारी मिशन प्रेम और भाईचारे का मिशन है और इसी तरह के सामाजिक कल्याण के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयत्न निरंकारी मिशन निरंतर कर रहा है। इससे न केवल सामाजिक कल्याण में योगदान दिया जा सकेगा। लोगों में प्यार और भाईचारे की भावना को भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें