फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगलावैली मार्ग एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। भारी बारिश के एक सप्ताह के बाद भी किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। अभी भी हजारों ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांगला तहसील को जोड़ने वाला कड़छम-सांगला मार्ग पर वाहनों के पहिये पूरी तरह से थमे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं जिले के दुर्गम गांव छितकुल में बीते एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। गौर हो कि भारी बारिश के कारण 18 किलोमीटर लंबा कड़छम-सांगला मार्ग का करीब 14 किलोमीटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वादंक स्थान पर करीब 60 मीटर सडक़ पूरी तरह से ढह गई है। यहां दो एलएनटी, दो कंपप्रेशर, दो जेसीबी और संधु से सेना की मशीन मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई है।

यहां पर लोक निर्माण विभाग को करीब 80 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं कड़छम से सांगला तक करीब ढाई करोड़ का नुकसान पहुंचा है। विद्युत बोर्ड को करीब 35 लाख का नुकसान हुआ है। बीते दिनों ब्रुआ खड्ड में बाढ़ आने से बिजली बोर्ड के दो फीडर बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे। कड़छम से छितकुल और न्यू सांगला फीडर भी बाढ़ में बह गया था, जिसे स्थाई करने में करीब एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन


हालांकि बिजली बोर्ड ने अस्थाई तौर पर बिजली बहाल कर हजारों ग्रामीणों को राहत प्रदान की है। सांगला बोर्ड के एसडीओ सुधीर नेगी ने बताया कि बाढ़ में विद्युत बोर्ड का रेस्टहाउस, विद्युत बोर्ड का कंट्रोल प्वाइंट, रोक्ती पावर हाऊस, विद्युत अनुभाग कक्ष सांगला और कड़छम से लेकर छितकुल तक विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा है। छितकुल में बाधित बिजली को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। वहीं भारी बरसात से जलशक्ति विभाग को करीब 2 करोड़ का नुकसान पहुंचा है।

इसमें सीवरेज प्रणाली सांगला को डेढ़ करोड़, वाटर सप्लाई सिस्टम सांगला में 30 लाख और फ्री इरिगेशन सिस्टम खरोगला से कुप्पा को 20 लाख का नुकसान पहुंचा है। जलशक्ति विभाग रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता अभिषेक शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य कर पेयजल आपूर्ति बहाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें