फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परिवहन विभाग ने काटे दस चालान, 13,000 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
50,000 हजार से अधिक कीमत का बिना बिल का सामान लाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने आरटीओ को सौंपा नोडल अधिकारी का जिम्मा, नशा तस्करों पर भी रहेगी नजर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव में अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने जिलावार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंपा है। ये अधिकारी चुनाव के दृष्टिगत वाहनों की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई अमल में लाएंगे। इसी कड़ी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा ने रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में नाके लगाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान विभाग ने 10 चालान किए हैं और करीब 13,000 रुपये जुर्माना वसूला है। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने को लेकर चुनाव आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर व्यापक स्तर पर जागरुकता फैलाई जा रही है। लोस चुनाव को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नरेश शर्मा को जिला नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। नोडल अधिकारी नरेश शर्मा ने एनएच पांच कुमारसैन में नाका लगाया और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान बाहर से आने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि जिन वाहनों में बिना बिल के 50,000 से रुपये अधिक कीमत का सामान लाया जाएगा, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे की खेप, शराब और नकदी लाने वाले लोगों पर और गैर कानूनी तरीके से उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की होगी। आरटीओ रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग ने उन्हें जिला नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंपा है। वह पांच जिले और आठ उपमंडलों में व्यवस्था बनाएंगे। इसमें निरमंड, आनी, शिमला, छतरी, कुमारसैन, किन्नौर के तीन सब डिविजन और काजा शामिल है। उन्होंने बताया कि कोई भी वाहन जो गैर कानूनी तरीके से उपयोग किया जा रहा है और चुनाव के कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा रहा है, उस पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में चिट्टे की तस्करी के मामले बढ़ रहे प्रचलन अधिक हो रहा है, ऐसे में उन क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जाएगी, जिससे नशे की खेप पर भी नजर बनाई रखी जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें