फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने दशहरा के उपलक्ष पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन किया। ज्यूरी में मंगलवार को झाकड़ी खंड के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में झाकडी खंड के खंड संघ चालक जीवन नेगी और विभाग प्रचारक गोपी कृष्ण ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गोपी ने सभी को दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने धर्म की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए प्रयासरत हैं। संघ की प्रार्थना के बाद स्वयं सेवकों ने त्यावल खेल मैदान से ज्यूरी बाजार में पथ संचालन किया, जिसका मेमोरियल पार्क में समापन हुआ। पथ संचलन में झाकडी खंड के कार्यवाह राजिंद्र भंडारी, विभाग सेवा प्रमुख प्रताप नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें