फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंचल हेड गर्ल और अंशुल चुने हेड बॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएस स्कूल नोगली में विद्यार्थियों को बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर पब्लिक स्कूल नोगली में वर्ष 2024-2025 के लिए हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव किया गया। स्कूल प्रशासन की ओर से चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया। प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने कहा कि चुनाव किसी भी लोकतांत्रिक देश का एक प्रमुख हिस्सा होता है, जिसे जानना समाज के हर वर्ग का दायित्व है। विद्यालय में यह चुनाव लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए करवाया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया। दसवीं कक्षा की छात्रा आंचल ने प्रतिद्वंद्वी वंशिका को 77 वोट से पराजित किया और उन्हें हेड गर्ल चुना गया। अंशुल राणा ने अपने प्रतिद्वंदी अभिषेक को 20 मतों से पराजित कर हेड बॉय का खिताब अपने नाम किया। चुनावी प्रक्रिया में विद्यार्थियों में खूब उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य डॉ. बीआर सक्सेना ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें