फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय शिविर में सीखी साहसिक खेलों की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा में आयोजित राष्ट्रीय साहसिक गतिविधि शिविर में विभिन्न राज्यों के 40 स्वयंसेवियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। पीजी काॅलेज सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने दस दिवसीय राष्ट्रीय साहसिक गतिविधि शिविर में भाग लिया। शिविर का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स ने 19 से 29 दिसंबर तक नारकंडा में करवाया। शिविर में सीमा महाविद्यालय की स्वंयसेवी काजल, अंकिता बुशैहरी, पल्लवी कपाल्टा, रिंकल रांटा, रिचा, सिकंदर जित्तान, अंशुल डोगरा, अभिषेक, शोहबित और जतिन बुशैहरी ने भाग लिया। दस दिवसीय शिविर में हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और चेन्नई राज्य के 40 एनएसएस स्वयंसेवियों ने भाग लिया। इसमें स्वयंसेवियों को जुमारिंग, रैपलिंग, रोक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग, बैली क्रॉसिंग जैसी गतिविधियां करवाई गईं। स्वयंसेवियों ने शिमला जिले की दूसरी सबसे ऊंची चोटी हाटु माता मंदिर की चढ़ाई भी की। साहसिक गतिविधियों के साथ–साथ शैक्षणिक सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। एनएसएस इकाई अध्यक्ष डॉ. उमेश नारटा और संधिरा देवी ने स्वयंसेवियों को बधाई दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने स्वयंसेवियों को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे शिविरों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें