सीमा महाविद्यालय में सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीमा ने स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना के अंतर्गत सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों को मौन पालन की बारीकियां सिखाई गईं। इस अवसर पर बागवानी विभाग से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर ऊषा शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। काॅलेज के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. हरीश सांजटा प्रशिक्षण शिविर के मुख्य प्रशिक्षक सूरज चौहान, शिविर के समन्वयक डॉ. अश्वनी शर्मा और डॉ. रवि किरण शर्मा मौजूद रहे। सात दिनों तक चले शिविर में महाविद्यालय के विभिन्न विषय क्षेत्रों के 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त लैब स्टाफ में कार्यरत कर्मचारियों ने भी शिविर में लिया। शिविर के समन्वयक डॉ अश्वनी शर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर है कि जब महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न विषय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया हो। विद्यार्थियों को इन बीते सात दिनों में बारीकी से मौन पालन से संबंधित सभी उपयुक्त जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों ने मौन पालन से संबंधित प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त किया। मुख्य प्रशिक्षक सूरज चौहान ने कहा कि मौन पालन विषय का ज्ञान समय की मांग बन चुका है। विभिन्न फलों और सब्जियों के उत्पादन में मक्खियां अहम रोल निभाती है। डॉ. ऊषा शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर करिश्मा, पूनम, सितांशु, अदीति, स्वाति, सारिका, मीनाक्षी, सुचिता, कुलदीप, अंकुश, प्रियांशु, रोहित, जायेर हुसैन, निखिल, पायल, रिधिमा, आरुषि, पारुल, सुनाक्षी, रीतिका, स्नेहा, नेहा, अनामिका, निकिता, रूपाक्षी, शिवानी, रिपना, नेत्रा, नितिका, मोनिका, अनुजा, साक्षी, रंजना, बबीता, सुनैना और दीपिका भी उपस्थित रहीं।