फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अग्नि पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने डूंगसा गांव और अढाल गांव के अग्नि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी है। संस्था ने डूंगसा गांव के बालक राम नेगी को 15,000 रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। बालक राम नेगी का 20 कमरों का मकान बीते दिनों आग में जलकर राख हो गया था। अढाल गांव के मंगतराम को 10,000 रुपये की आर्थिक मदद की गई। उनका मकान भी आग की भेंट चढ़ गया था। समिति ने अग्नि पीड़ित परिवारों के घर में आग लगने पर गहरा दुख प्रकट किया है। समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि संजीवनी सहारा समिति में 203 सदस्य है। जिन सभी के सहयोग से निरंतर सामाजिक कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर सचिव सागर राठौर, प्रेस सचिव रविंद्र शर्मा, रविंद्र ठाकुर, अनिल ठाकुर और हैप्पी ठाकुर मौजूद रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें