फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज में सिंखाईं वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सीमा में दो दिवसीय वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में दो दिवसीय वित्तीय प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के बीच वित्तीय साक्षरता और प्रबंधन कौशल को बढ़ाना था। कार्यशाला में स्व-वित्तपोषण रणनीतियों, बजट, निवेश योजना और प्रभावी वित्तीय निर्णय लेने पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ललिता रावत और प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत किया और व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर दिया। आईसीआईसीआई बैंक रोहड़ू के शाखा प्रबंधक मोहित वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक बातचीत की। शिक्षकों के लिए वित्तीय योजना, शिक्षण पेशेवरों की वित्तीय चुनौतियों को समझना, निवेश रणनीतियां, निवेश विकल्पों, जोखिम प्रबंधन और दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों की खोज करना, बजट बनाना और बचत करना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें