संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सीमा शाखा ने सीमा रंटाड़ी पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं और बैकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यकारी बैंक प्रबंधक दीपक शर्मा ने विभिन्न बचत योजनाओं और ऋण संबंधित योजनाओं के साथ ग्रामीणों को डिजिटल बैकिंग की विस्तार से जानकारी दी। शिविर में बैंक की चलाई जा रही योजनाओं सशक्त महिला ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग के उपयोग और एटीएम के सुरक्षित तरीके से संचालन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बैंक के अन्य कर्मचारी कृष्णकांत, मुकेश और बैंक के मुख्यालय शिमला से मोबाइल एटीएम वेन के संचालक कपिल कश्यप और आकाश गुप्ता भी मौजूद रहें। शिविर में पंचायत के करीब 40 लोगों ने भाग लिया।