फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर महाविद्यालय में छात्रों को सड़क नियमों के बारे किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शनिवार को सड़क सुरक्षा क्लब ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर छात्रों का जागरूक किया। इस दौरान क्लब की छात्रा ज्योति ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपना दायित्व निभाने की शपथ दिलवाई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी लेकर जीवन रक्षा का प्रण लिया। वहीं रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने छात्रों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित स्टीकर वितरित किए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, डॉ. विद्या बंधु नेगी, डॉ. टीडी वर्मा, प्रो. राजेश नेगी, डॉ. जीवन मसोई, रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ. शिवाली ठाकुर, प्रो. ईश्वर नेगी, प्रो. योजना ठाकुर, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. विपन शर्मा, प्रो. रन्जू बाला, डॉ. सतपाल खूंद, डॉ. कृष्ण कुमार नेगी और डॉ. हीरा भक्ति सहित अन्य प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें